राज्य समाचार

एफआईआर कराने वाला आम नागरिक नहीं कांग्रेस का जिलाध्यक्ष – राजेश मूणत

रायपुर. पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने राज्य सरकार पर तीखा तंज कसा है. मूणत ने ट्वीट कर कहा कि सत्ता कभी चिरस्थायी नहीं होती.कितना दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ में गुंडाराज हावी है. कांग्रेस के गुंडा तत्व का अब पुलिस ही संरक्षण समर्थन करते दिख रही है. जिसे आम नागरिक के रूप षड्यंत्र कर बताया जा रहा है. वह कांग्रेस के ही जिला अध्यक्ष हैं. राजेश मूणत की एक और ट्वीट में दर्द छलक उठा. मूणत ने कहा कि मैंने अपना राजनीतिक जीवन शुचिता के साथ जिया है. जब कुछ लोग आमने-सामने की लड़ाई नहीं लड़ पाते तब वो षड्यंत्र करते हैं. सबसे पहले चरित्र हनन, अब जीवन हनन का प्रयास.

कल बीते दिन मंत्री रूद्र गुरु के बंगले के बाहर जिन दो लोगों के साथ मारपीट हुई है. उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी. एफआईआर कराने वाले एक युवक का नाम राजेश छेदईया दूसरे युवक का नाम योगेश्वर सिंह बताया जा रहा है. इस मामले पर भाजपा नेताओं का कहना है कि जिन 2 लोगों ने शिकायत की है. उनमें से एक व्यक्ति युवा कांग्रेस का मुंगेली अध्यक्ष है. यह शिकायत भाजपा नेताओं को फंसाने के लिए की गई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button