राज्य समाचार

राज्यपाल ने स्कूली बच्चों से भेंट कर परखा शिक्षा का स्तर

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल दुर्ग जिले के नगपुरा स्थित श्री उवसग्गहरं पाश्र्व तीर्थ में महाआरती में हुई शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज दुर्ग जिले के नगपुरा स्थित श्री उवसग्गहरं पाश्र्व तीर्थ में प्रभु पार्श्वनाथ जी की महाआरती में शामिल हुई। उन्होंने भगवान पार्श्वनाथ का दर्शन किया। मंदिर के जैन मुनियों ने मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल श्रीमती पटेल को आशीष दिया।

उन्होंने परिसर स्थित पद्मावती मंदिर में भी पूजा-अर्चना किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने राज्यपाल श्रीमती पटेल का आत्मीय स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने शासकीय हाई स्कूल में पहुंचकर स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वे एल.सी.डी. प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा पद्धति से रू-ब-रू हुईं। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को विभिन्न शैक्षणिक ज्ञानवर्धक शिक्षा दी जाती है। उन्होंने नगपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षा का स्तर परखने शिक्षकों और बच्चों से मुखातिब हुई।

इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक सत्र में दी गई शिक्षा की भी जानकारी ली। छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनकी सहज-समझ और ज्ञान क्षमता का स्तर परखा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को सहज और सरल तरीका से अध्ययन कराएं। कठिन शब्दों को पठन करने के लिए उच्चारण और शब्दों में विशेष ध्यान देवें।

उन्होंने इस दौरान शिक्षा के साथ ही अन्य ज्ञान-विज्ञान, सामान्य ज्ञान की भी मूलभूत जानकारी समय-समय पर बच्चों को देने कहा है। उन्होंने स्कूली बच्चों को अपने हाथों से टाॅफी वितरण कर नव वर्ष एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने मध्यान्ह भोजन कक्ष पहुंचकर बच्चों के लिए तैयार भोजन का भी अवलोकन किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button