राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

खड़गे बोले- मणिपुर जल रहा, PM मौन हैं:भरोसे के सम्मेलन में कहा-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को कोई नहीं हिला सकता, बीजेपी सिर्फ मजाक उड़ा रही

Spread the love

जांजगीर में कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। उन्होंने संबोधन में मणिपुर और संसद की कार्यवाही का जिक्र किया और कहा कि, मणिपुर जल रहा है, 5 हजार घर को आग लगाई गई। हजारों लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री इस पर कुछ बोलें लेकिन वे मौन नहीं तोड़ रहे।

राहुल गांधी मणिपुर पहुंचकर हिंसा प्रभावित लोगों से मिले। हमारे कई सांसद मणिपुर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस बात को उन्होंने संसद में रखा और सवाल किए। इस सवाल का जवाब प्रधानमंत्री ने नहीं दिया। बस कांग्रेस और गांधी परिवार का मजाक उड़ाते रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खड़गे ने आगे कहा कि, इंदिरा और राजीव गांधी के बाद क्या कोई गांधी परिवार से प्रधानमंत्री या मंत्री बना है? राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की। लेकिन बीजेपी सिर्फ नीचा दिखाने की कोशिश करती है। अच्छा होता कि गरीबों और विकास के काम पर केंद्र सरकार कुछ सोचती।

CM भूपेश ने कहा कि- मिनी माता की धरती पर AICC अध्यक्ष का स्वागत है। यहां आने के लिए उनका आभार। भूपेश बघेल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि- रुला-रुलाकर केंद्र सरकार ने हमारा चावल खरीदा। बीजेपी के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री भी यहां आकर झूठ बोलकर जाते हैं। कांग्रेस की सरकार मजदूरों को 7 हजार सालाना दे रही है। गरीबों के चावल को खाने का काम बीजेपी ने किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button