राज्य समाचार
निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत

कोंडागांव । जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


Live Cricket Info