राजनीतीराज्य समाचार

क्या छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल सीएम वाला फार्मूला लागू होगा

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फैसला आज तीसरे दिन भी नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री पद के चारों दावेदारों की आज दिल्ली स्थित अपने निवास में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो बार बैठक ली।
सूत्रों के मुताबिक पिछड़ा वर्ग फैक्टर को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के नेताओं की पहली पसंद ताम्रध्वज साहू थे, जिन पर बाकी तीन दावेदार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव एवं डॉ. चरणदास महंत की सहमति नहीं बन पाई। नई खबर यह कि राहुल गांधी, 
आब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पार्टी राष्ट्रीय महासचिव पी.एल. पुनिया ने लंबे विचार विमर्श के बाद बीच का रास्ता निकालने के बारे में सोचा है। ढाई-ढाई साल के हिसाब से दो लोगों को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सम्हालने का अवसर देने पर विचार हुआ है।
ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले में भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव के नाम सामने आए हैं। 16 दिसंबर को राजधानी रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की जो बैठक होने वाली है में मल्लिकार्जन खड़गे एवं पी.एल. पुनिया उस बंद लिफाफे को खोलेंगे जिसमें दिल्ली से मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगी है।
देखना होगा पहले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य बघेल पाते हैं या सिंहदेव। या फिर कोई नया मोड़ आएगा और ताम्रध्वज का नाम सामने होगा। 

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button