राष्ट्रीय खबरें
मानसून केरल पहुंचा, पूरे राज्य में बारिश:कुछ घंटों में कर्नाटक-तमिलनाडु पहुंच जाएगा, उत्तर भारत में एक हफ्ते बाद आएगा
मानसून एक हफ्ते की देरी से केरल पहुंच गया है। राज्य के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है। कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। मौसम विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर 1 जून तक मानसून आ जाता है।
IMD ने पहले 4 जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही थी। लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है। जिससे केरल पहुंचने के लिए मानसून का रास्ता साफ हो गया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

यह तस्वीर केरल के कोच्चि की है। गुरुवार को तेज बारिश के बाद यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।।

यह तस्वीर केरल के तिरुवनंतपुरम की है। यहां भी तेज बारिश हुई।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून का मैप जारी किया

Live Cricket Info