करियरराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

ब्रेकिंग: कांग्रेस टिकट में नहीं चलेगा नेताओं का कोटा, 17 अगस्त से दें आवेदन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने दो टूक में कह दिया है कि किसी भी प्रत्याशी के आवेदन पार्टी के बड़े नेता या फिर चुनाव समिति के सदस्यों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे, बल्कि उम्मीद्वारों को 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में ही टिकट के लिए आवेदन करना होगा।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

15 अगस्त को आधी रात करीब साढ़े 12 बजे तक चली कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, चुनाव समिति और पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत समेत समिति में शामिल 8 मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे। पहली बैठक में दावेदारों के आवेदन की प्रक्रिया को लेकर ही फैसला लिया गया है।

 

बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो पिछले चुनाव में पीसीसी अध्यक्ष थे और टीएस सिंहदेव जो CLP लीडर रहे है, उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। क्योंकि इस समय कांग्रेस सत्ता में है और मौजूदा हालात में किस तरह काम करना है, इस पर बैठक में चर्चा की गई है। वहीं उम्मीद्वारों के लिए तय किए गए क्राइटेरिया को लेकर सैलजा ने कहा कि सभी की राय यही थी कि दो चीजें होनी चाहिए पार्टी और नेतृत्व के प्रति निष्ठा और दूसरा जीतने वाला कैंडिडेट होना चाहिए।

 

कब और कैसे करेंगे आवेदन

 

– टिकट दावेदारों के आवेदन केवल ब्लॉक में ही लिए जाएंगे। किसी भी बड़े नेता या चुनाव समिति के सदस्यों से सीधे आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

 

– 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन लिए जाएंगे।

 

– दावेदारों से आवेदन की कोई फीस नहीं ली जाएगी। आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जाएंगे, जिसे भरकर देना होगा।

 

– 24 तारीख अगस्त तक सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नामों को लेकर मीटिंग पूरी कर ली जाएगी।

 

– ब्लॉक कमेटी 1 से 5 नामों का पैनल बनाकर दे सकती हैं, हांलाकि कमेटी के पास आए सारे आवेदन उन्हें DCC यानी जिला कांग्रेस कमेटी को देने होंगे।

– 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी के पाए आए आवेदन और उनके प्रस्ताव जिला कांग्रेस कमेटी को देने होंगे।

– 29 अगस्त तक हर हाल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक होनी चाहिए।

– जिला कांग्रेस कमेटी 3 नामों का पैनल बनाकर PCC यानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास सौंपेगी। जिसमें सारे आवेदन और प्रस्ताव दोनों ही शामिल होंगे।

 

आवेदन लेकर आ रहे थे दावेदार

 

टिकट के दावेदार लगातार राजीव भवन और चुनाव समिति के पदाधिकारियों के निवास पर पहुंचकर अपना बायोडाटा जमा कर रहे थे। इस दौरान कई नेता प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा समेत बाकी मंत्रियों और नेताओं को अपना आवेदन सौंप रहे थे लेकिन बैठक में ये तय हो गया है कि नामों की सूची ब्लॉक स्तर से ही आएगी।

 

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद जारी होगी पहली सूची

17 अगस्त से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया को लेकर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा है, चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को अपना पूरा ब्यौरा देना होगा कि अब तक उन्होंने कौन से काम किए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनों की छंटनी हमेशा से ही होती आई है और इस बार भी होगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button