राज्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश की मां की तबीयत बिगड़ी, सभी कार्यक्रम रद्द

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता जी सोमवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद सीएम बघेले अपनी मां को लेकर राजधानी के निजी अस्पातल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें विशेष निगरानी में रखा है। इस दौरान उनके साथ आला अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं। उनकी मां की तबियत पिछले एक महीने से खराब चल रही है। लेकिन सोमवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद सीएम उनसे मिलने निजी अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं डॉक्टरों ने 24 घंटों को अहम बताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है। सीएम दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन अचानक उनकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.सीएम का गरियाबंद दौरा भी रद्द हो गया है। सीएम की मां पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भूपेश का दिल्ली का अहम दौरा माना जा रहा था। सरकार और संगठन से लोगों से चर्चा होने वाली थी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने 24 घंटे अहम बताए हैं इसलिए मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button