राज्य समाचार

पीएम आवास योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

सूरजपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत् आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत दिवस सीईओ जिला पंचायत साहू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर जिले के सभी जनपद पंचायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आवास पूर्णता हेतु तय किए गए लक्ष्यों के विरुद्ध प्राप्त उपलब्धि की समीक्षा की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समीक्षा बैठक में सीईओ साहू द्वारा जिले के सभी जनपदवार किए गए समीक्षा में जहां अपेक्षित उपलब्धि नहीं मिली है वहां आगामी 30 जुलाई तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा साहू ने जिन लोगों के आवास निर्माण में समस्या आ रही है उसकी जानकारी जनपद पंचायतों को दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आवास पूर्णता को लेकर लापरवाही करने वाले ऐसे तकनीकी सहायकों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है।

पीएम आवास योजना अंतर्गत भैयाथान, सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर, प्रतापपुर व ओडगी जनपदों को मिलाकर कुल लक्ष्यों का 93 प्रतिशत आवास पूर्ण कर लिया गया है। तथा शेष आवासों  का हितग्राही वार गहन परीक्षण करते हुए, अविलंब पूर्ण करने के सख्त निर्देश जिला पंचायत सीईओ द्वारा दिए गए हैं।

उक्त समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, पीएम आवास योजना के जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, सहायक प्रोग्रामर, एसडीओ आरईएस, पीओ नरेगा, उप अभियंता आरईएस, बीसी पीएम आवास, तकनीकी सहायक नरेगा तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button