राज्य समाचार

सुबह की सैर ने बदल दी सोच: बालकोनगर के दो दोस्तों ने लिया देहदान-नेत्रदान का संकल्प

कोरबा –  जब ज़िंदगी ढलान की ओर बढ़ती है, तब अक्सर लोग अपने लिए सोचते हैं, लेकिन बालकोनगर के दो बुजुर्ग दोस्तों ने समाज के लिए सोचकर एक मिसाल कायम कर दी। रोज़ की सुबह की सैर के दौरान उपजी एक साधारण बातचीत ने उन्हें ऐसा फैसला लेने के लिए प्रेरित किया, जो मरणोपरांत भी कई ज़िंदगियों को रोशन करेगा।

बालकोनगर क्षेत्र के कैलाशनगर-बेलाकछार निवासी विवारू राम नोनिया और बुद्धू दास महंत पिछले दस वर्षों से हर सुबह साथ-साथ टहलने निकलते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर बातचीत अक्सर जीवन की सच्चाइयों तक जा पहुँचती है। एक दिन बात इस सवाल पर ठहर गई—निधन के बाद शरीर का क्या?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोनों मित्रों ने महसूस किया कि यदि अंतिम संस्कार के बजाय देहदान किया जाए तो मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले भावी डॉक्टरों को सीखने का अवसर मिलेगा, वहीं नेत्रदान से किसी की बुझी हुई दुनिया में रोशनी लौटाई जा सकती है। इसी मानवीय सोच ने दोनों को भीतर तक झकझोर दिया।

चलते-चलते लिया गया यह संकल्प केवल विचारों तक सीमित नहीं रहा। दोनों बुजुर्ग मित्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचे और देहदान-नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। उनके चेहरे पर संतोष था—समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संतोष।

विवारू राम नोनिया और बुद्धू दास महंत का यह निर्णय बताता है कि सेवा की कोई उम्र नहीं होती। उनका यह कदम समाज को यह संदेश देता है कि जीवन के बाद भी इंसान किसी के लिए जीवनदायी बन सकता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button