राज्य समाचार

विधायक ललित की पहल पर अरपा स्व सहायता समूह ने खोला बर्तन बैंक

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। उनकी अनुशंसा पर अरपा स्व सहायता समूह को बर्तन उपलब्ध कराए गए, जिसे आजीविका मिशन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया। विधायक प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष अनुप साहू और राजू जंघेल ने समूह को बर्तन प्रदान किए।

बर्तन बैंक से मिलेगा रोजगार का अवसर
वन टाइम यूज़ प्लास्टिक और डिस्पोजल सामानों पर प्रतिबंध के बाद सरकार महिला समूहों के माध्यम से बर्तन बैंक स्थापित कर रही है। इस पहल के तहत आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क बर्तन प्रदान किए जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिसाली नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि महिला समूह इन बर्तनों को निश्चित दर पर किराए पर देकर आय अर्जित कर सकते हैं। साथ ही, आमदनी से कुछ राशि जोड़कर वे बर्तनों की संख्या बढ़ाने में भी सक्षम होंगी। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में रही विशेष उपस्थिति
बर्तन सौंपने के अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी टिकेन्द्र वर्मा, आईरा आनंद, अरुणा धृतलहरे, मुकेश देशमुख, कुंजेश्वरी साहू और लता महानंद विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को इस पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने और इसे सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

महिलाओं ने लिया संकल्प
इस अवसर पर अरपा महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में डिस्पोजल सामानों का उपयोग नहीं करेंगी और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। साथ ही, वे आजीविका मिशन द्वारा उपलब्ध कराए गए बर्तनों का उपयोग करने को बढ़ावा देंगी।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button