खेल

धौनी के बाद अब IPL में विराट कोहली पर लाखों का जुर्माना, जानें वजह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर शनिवार (13 अप्रैल) को पंजाब के मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया गया है। कोहली पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार उनकी टीम का यह पहला अपराध था। विराट कोहली से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख का जुर्माना लग चुका है।
आरसीबी ने आईपीएल के इस सीजन में छह मैच हारने के बाद शनिवार को अपनी पहली जीत दर्ज की। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से पराजित किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 173 रन बनाए।
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की पारियों की बदौलत आरसीबी ने जीत का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर हासिल कर लिया। आरसीबी को अपना अगला मुकाबला सोमवार (15 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के साथ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button