राजनीतीराज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर से हटा बैन, बघेल सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों पर लगे बैन को हटाने का लिया फैसला

Spread the love

13.08.22| छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए एक यह खबर किसी खुशखबरी से काम नहीं है। बघेल सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों पर लगे बैन को हटाने का फैसला लिया है। लंबे समय से इस ट्रांफर बैन के हटने की खबरे सामने आरही थी लेकिन अब सब कुछ साफ़ हो चूका है।

प्रदेश की नई ट्रांसफर नीति अब सामने आचुकी है। इस संबंध में आदेश जारी जारी कर स्थानांतरण (तबादला) नीति वर्ष 2022 को पेश किया गया है।  कब, किसका, कैसे ट्रांसफर होगा, इसे लेकर नियम बना दिया गया है। इसमें जिला स्तर के अधिकारी कर्मचारी, राज्य स्तर के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल विभाग के कर्मियों के लिए नियम तय किए गए हैं। जिला स्तर पर 10 सितंबर तक, प्रदेश स्तर पर 30 सितंबर तक सभी ट्रांसफर पूरे कर लिए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान बीजेपी के ट्रांसफर नीति को उद्योग नीति में बदलने के तंज पर सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि 15 सालों तक ये यही करते आए हैं। अपना अनुभव वो बार बार उदृत करते हैं कि हम लोग जो करते हैं वो नहीं होगा। सीएम ने कहा कि सारे ट्रांसफर पारदर्शी होंगे और यदि इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी।

बस्तर एवं सरगुजा संभाग में शासकीय योजनाओं के सुचारूप से क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी। दिव्यांग शासकीय सेवकों की पदस्थापना यथासंभव आवागमन की दृष्टि से सुविधाजनक स्थान पर की जाए।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button