राज्य समाचार

तेज रफ्तार बाइक के टक्कर से युवती की मौत

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फोरलेन सड़क पार कर रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरने से युवती के सिर पर गंभीर चोट लगी। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

युवती भिलाई चरोदा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पार्षद राम खिलावन वर्मा की बेटी थी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।  जानकारी के मुताबिक युवती मीनाक्षी वर्मा (20) शुक्रवार को मेहंदी कोचिंग क्लास जाने के लिए घर से निकली थी। युवती बिजली कॉलोनी गेट के पहले फोरलेन पार कर ही रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सड़क पार करते वक्त भिलाई से कुम्हारी की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक का नाम निखिल धीवर (23) है, जो शांति नगर भिलाई-3 का रहने वाला है।

लोगों का कहना है कि आरोपी रोड पर लहराते हुए तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। मृतका के पिता राम खिलावन वर्मा दो बार के पार्षद हैं। घटना की जानकारी लगते ही भिलाई चरोदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे सहित अन्य पार्षद और जनप्रतिनिधि भी शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button