राज्य समाचार

बलौदाबाजार: दोहरे हत्याकांड का खुलासा, इस शख्स ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस को बताई हैरान करने वाली वजह

बलौदाबाजार: जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में सामने आएं बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड को सुलझाने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। इस पूरे हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि मृतक बुजुर्ग दंपत्ति के दामाद ने ही अंजाम दिया था। (Disclosure of Balodabazar double murder case) पुलिस कि तरफ से की गई पूछताछ में उसने इस हत्या कि वजह का भी खुलासा किया है। आरोपी दामाद के मुताबिक़ उसने पैसों के लेनदेन के चलते इस क़त्ल कि वारदात को अंजाम दिया था। बहरहाल पुलिस अब बुजुर्ग के लाश की तलाश में जुट गई हैं।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग दंपत्ति पिछले महीने के 22 मई से लापता है। खोजबीन के दौरान बुजुर्ग महिला कि लाश जंगल से बरामद कर ली गई थी। पुलिस ने इस पूरे मामले कि जाँच हत्या के एंगल से शुरू की और करीबियों से पूछताछ शुरू किया। इसी दौरान उन्हें मृतिका के दामाद पर शक हुआ। पुलिस ने जब कड़ाई बरती तो आरोपी दामाद ने पूरी कहानी बयां कर दी। (Disclosure of Balodabazar double murder case) बहरहाल अब पुलिस आरोपी के ससुर की लाश की खोजबीन में जुट गई है। दो-दो हत्या कि इस वारदात में क्षेत्र में सनसनी फेल गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button