राजनीतीराज्य समाचार

राहुल ने छत्तीसगढ़ सीएम के लिए चारों से की अलग अलग बात

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री की घोषणा 15 तारीख को होगी। आज शाम दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं के साथ जो बैठक की उसमें यही तय हुआ है। माना जा रहा है मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो भूपेश बघेल या ताम्रध्वज साहू में से किसी एक के मुख्यमंत्री बनने की चांसेज रहेगी। डॉ. चरणदास महंत के पिछड़ा वर्ग से होने के कारण उनके नाम का भी जोर है।
दिल्ली में राहुल गांधी के निवास में हुई बैठक में ऑब्जर्वर मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, डॉ. चरणदास महंत एवं ताम्रध्वज साहू मौजूद थे। बैठक करीब दो घंटे चली।पहले तो राहुल गांधी ने बघेल, सिंहदेव, महंत एवं ताम्रध्वज से अलग-अलग बात की फिर सामूहिक चर्चा की। सामूहिक बातचीत के दौरान सभी दावेदारों का यही मत रहा मुख्यमंत्री पर फैसला राहुल गांधी ही लें। 15 तारीख को कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो जाएगा। विधायक दल की बैठक रायपुर में होगी। मुख्यमंत्री 15 को तय होने के कारण शपथ 16 या 17 को ही होने की संभावना है। पूर्व में माना जा रहा था शपथ 15 को होगी। 
 

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button