राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

राजस्व मंत्री के दौरे से अटल आवास वासियो की उम्मीदें बढ़ी, सार्वजनिक उपक्रमों के कॉलोनियों के दौरे के बाद अटल आवास वासियो को दे सकते हैं बड़ी सौगात

Spread the love

कोरबा – लंबे समय के बाद राजस्व मंत्री व कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल क्षेत्र के दौरे पर है। अलग-अलग सार्वजनिक उपक्रमो के कॉलोनियों में पहुंच लोगो से उनकी समस्या जान मंत्री के तेवर सातवे आसमान पर है। कम्पनी के अधिकारियों को फटकार लगाते तुरंत निराकरण के लिए पहल भी कर रहे है। मंत्री के दौरे से पीएसयू के लोगो को राहत मिल सकती है लेकिन इस दौरे ने कोरबा के अलग अलग इलाके में रह रहे अटल आवास वासियों की उम्मीदें भी बढ़ा दी है। महापौर के वार्ड पंप हाउस अटल आवास के जैसे ही निगम क्षेत्र के कइयो अटल आवास अब जर्जर हो चले है। निगम यहां सुधार नहीं करा पा रही है महापौर ने यहां सांसद का दौरा करा दिया था जिस पर भाजपाइयों ने रहवासियों के साथ मिल सांसद और महापौर का घेराव करते महापौर की फ़ज़ीहत भी कर दी थी। उस दिन मंत्री शहर में ही मौजूद थे लेकिन किसी कारण या व्यस्तता के कारण एक माह पहले मंत्री नहीं गए थे लेकिन अब मंत्री जी सभी कामों से मुक्त हो क्षेत्र के दौरे पर है

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ऐसे में लोगो को उम्मीद है कि कॉलोनियों की हालत देखने के बाद अब वो उनके गरीबखाने में जरूर दस्तक देंगे और आपदा प्रबंधन मद से उन जैसे पूरे जिले के अटल आवास की मरम्मत करा देंगे ताकि जान जोखिम में लेकर रोज रह रहे लोगो को खुशहाल जिंदगी मिल सके। फिलहाल इंतज़ार का दौर जारी है लेकिन जल्द ही बड़ी सौगात की आहट ने इनके नींदों को सुकून में बदल दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button