करियरराज्य समाचार
ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर: हादसे में दो लड़कियों की मौत, वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल

29.12.22, तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में तिरैया गांव के पास ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो लड़कियों की मौत हो गई और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम ग्राम तिरिया के पास पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक घायल हो गया तो वहीं बाइक पर बैठी दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने संजीवनी की मदद से घायल और शवों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही धरसीवा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रर्वाई में जूट गई है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now



Live Cricket Info
