राज्य समाचार

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत

Spread the love

22.02.23|बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खप्परवाड़ा के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ड्राइवर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चालक सहित एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद कार पूरी तरह ट्रक में घुस गई थी। मौके पर ही चारों ने दम तोड़ दिया था। सभी की बॉडी कार में फंसी हुई थी। गैस कटर का इस्तेमाल कर चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गुण्डरदेही थाने के प्रभारी उप निरीक्षक अरुण साहू के मुताबिक सलूजा परिवार रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम के बाद वापस बालोद लौट रहा था। तभी खप्परवाड़ा गांव के पास आयरन ओर से भरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

सलूजा परिवार के अन्य सदस्यों से जब इस पूरे मामले में बात की गई तो पता चला कि ये अपनी ही कार से रायपुर गए हुए थे, लेकिन वापसी के दौरान इनकी गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद उन्होंने एक निजी ट्रैवल से कार बुक किया और वापस लौट रहे थे।बालोद जिले के सरहद पर पहुंचते ही इनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। मृतकों में सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, बेटा राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की जांच जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button