राज्य समाचार

भाजपा के शेष 6 नामों का ऐलान आज शाम तक

राजनांदगांव से चुनाव लडऩे का फैसला पार्टी पर छोड़ा

Spread the love

रायपुर। दिल्ली में सीईसी की बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता रवाना हो गए। इनमें पूर्व सीएम रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, धरमलाल कौशिक, पवन साय और रामविचार नेता दिल्ली शामिल हैं।
एयरपोर्ट पर रमन सिंह के बयान के मुताबिक आज छत्तीसगढ़ के शेष 6 प्रत्याशियों के नाम का उन्होंने कहा आज शाम 6 बजे तक सीटों के नाम फाइनल कर दिया जाएगा। उन्होंने राजनांदगांव से चुनाव लडऩे के सवाल पर फैसला पार्टी पर छोड़ा है। उनके मुताबिक आलाकमान का जो भी फैसला होगा उसका पालन किया जाएगा।
टिकट कटने से नेताओं के बागी तेवर पर रमन ने कहा कि ये नाराजगी है, बगावत नहीं। उन्होंने कहा कि सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जिनके टिकट कटे हैं। उन्होंने ही नए प्रत्याशियों का नाम आगे किया है। रमन ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने भी पार्टी के फैसले को सर्वोपरी बताया। उनके मुताबिक टिकट बंटवारे से असंतुष्टों को मना लिया जाएगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button