राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव हिंसा जांच कमेटी की करेंगी अगुवाई

नई दिल्ली: भाजपा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा नेत्री व सांसद सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए बनी महिला सांसदों की कमेटी का प्रमुख बनाया है। (Saroj Pandey convenor west bengal violence inquiry committee) इस कमेटी में सरोज पांडेय को जहां संयोजक बनाया गया है तो वही चार अन्य महिला सांसदों को समिति का सदस्य नियुक्त किया हैं। इनमे रमा देवी (सांसद शिवहर), अपराजिता सारंगी (सांसद भुवनेश्वर), कविता पाटीदार (सांसद) व संध्या राय (सांसद मध्यप्रदेश) को शामिल किया गया हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

बताया गया हैं की पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में महिलाओं पर हुए अत्याचार और व्यापक तौर पर हुई हिंसा की जांच के लिए पार्टी की महिला सांसदों की एक जांच कमेटी का गठन किया गया हैं। यह समिति पश्चिम बंगाल के हिंसा ग्रस्त इलाको का दौरा करेंगी व विशेष तौर पर हिंसा से प्रभावित महिलाओं से बात करेंगी।

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा सामने आई थी। इस हिंसा में जहां लोगों की मौते हुई थी वही महिलाओं के साथ भी ज्यादती की खबरे सामने आई थी। इस पूरे मसाले पर देशभर में जमकर राजनीति हुई। ममता सरकार ने हिंसा के लिए उपद्रवियों को जिम्मेदार ठहराया था जबकि भाजपा ने इसे ममता सरकार की नाकामी से जोड़ा था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button