15/04/2026

आरिफ शेख बने रायपुर के नए एस पी, राज्य शासन ने जारी की 10 आईपीएस की नई पदस्थापना

रायपुर। राजधानी पुलिस की कमान बदल दी गई है। राज्य शासन ने नीतू कमल को हटाकर आरिफ शेख को पुलिस अधीक्षक की नई जिम्मेदारी सौंपी है।तबादले में आरिफ शेख को बिलासपुर से पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया था, उन्हें मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नक्सल अभियान की जिम्मेदारी दी गई थी. दो महीने से भी कम समय में उन्हें दोबारा फील्ड पर लाया गया है। आरिफ शेख इससे पहले धमतरी, जांजगीर चाम्पा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, बस्तर और बिलासपुर में एसपी रह चुके हैं।रायपुर उनका आठवां जिला होगा।

वहीं नीतुकमल को बलौदाबाजार-भाटापारा की एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जांजगीर चाम्पा के एसपी आर एन दाश को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है. उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। मुंगेली की एसपी रहीं पारुल माथुर जांजगीर चाम्पा की एसपी बनाई गई है।बलौदाबाजार- भाटापारा के एसपी प्रशांत अग्रवाल भी मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाये गए हैं।
नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में पदस्थ रहे मोहित गर्ग नारायणपुर के एसपी बनाये गए हैं।उप सेनानी 2री वाहिनी में तैनात चंद्रमोहन सिंह को अमलेश्वर दुर्ग में 3री वाहिनी पदस्थ किया गया है।रायगढ़ में नगर पुलिस अधीक्षक रहे सिद्धार्थ तिवारी को एडिशनल एसपी बनाकर सुकमा भेजे गए हैं। रायपुर में तैनात सीएसपी सूरज सिंह को एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा बनाया गया है. गोवर्धन राम ठाकुर बीजापुर एसपी बनाये गए है।
जब नीतूकमल के रूप में राजधानी को महिला एसपी मिली थी, लेकिन महज दो महीने से भी कम समय में शासन ने उनकी जिम्मेदारी बदल दी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News