राजनीतीराज्य समाचार

जोगी के राज में दहशत थी इसलिए परिवर्तन हुआ- राजनाथ सिंह

Spread the love

महासमुंद। सरायपाली विधानसभा के ग्राम छुईपाली में राजनाथ सिंह आज चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने जय जगन्नाथ की घोष के साथ कहा कि 2003 में जब वे प्रभारी बनकर महासमुंद जिला आए थे तो उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अजीत जोगी थे। जनता में बड़ी दहशत थी। उस समय भाजपा ने प्रदेश में विकास के लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। बेहद खुशी हो रही है कि डाॅ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जो परिवर्तन लाने की बात कही थी आज परिवर्तन दिख रहा है। इसे कोई नकार नहीं सकता। कांग्रेस के लोगों को विकास दिखाई नही दे रहा। पहले छत्तीसगढ़ में सड़कें नहीं थी। बच्चे कुपोषण के शिकार थे। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल-काॅलेज नही थे। डाॅ. रमन ने जगह-जगह बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल और काॅलेज खोले। ईलाज के लिए राजधानी में एम्स है। पहले जिलें में 40.6 फीसदी बच्चे कुपोषण के शिकार थे, जो अब घटकर 25 फीसदी हैं। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के 21 हजार लोग बैंक से मुद्रा लोन लेकर स्वरोजगार कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी ने सबसे लम्बी सरकार चलायी है। कांग्रेस ने कहा था कि देश से गरीबी हटा देंगे, लेकिन गरीबी हटी नहीं और बढ़ी। जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार से परेशान होकर कांग्रेस को सरकार से उतारा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि केन्द्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद भारत तेजी से विकास कर रहा है। 4 वर्ष पहले दुनिया की 10 बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत 10 वें नम्बर पर था अब 6 वें स्थान पर आया गया है। उन्होंने देश दुनिया में भारत को स्थान दिलाने भाजपा को जिताने की अपील की और कहा कि इसकी शुरुआत यहां की जनता द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा से होनी चाहिए।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button