राज्य समाचार

9 साल की तनुश्री ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:लगातार 5 घंटे तक की तैराकी, आगे 12 घंटे स्विमिंग कर नया कीर्तिमान रचने की तैयारी

दुर्ग – जिले के खेल गांव की 9 साल की तनुश्री कोसरे ने लगातार 5 घंटे तैराकी कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। तनुश्री इतने घंटे तक तैरने वाली सबसे कम उम्र की स्विमर बन गई है। उसका सपना जल्द ही 12 घंटे तैराकी कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का है।

रविवार 8 अक्टूबर को पुरई गांव स्थित डोंगिया तालाब में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक तनुश्री तैरती रही। इस दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम कैमरा लेकर नाव में घूमती रही। मेडिकल टीम भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी। लेकिन बिना रुके और बिना थके तनुश्री ने यो उपलब्धि अपने नाम की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

9 साल की उम्र में 5 घंटे तैरने वाली पहली लड़की

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से आए आलोक कुमार का कहना है कि आज गूगल का जमाना है। आप सर्च करके देख लीजिये। अब तक किसी भी लड़की ने 9 साल की उम्र में लगातार 5 घंटे तक तैराकी नहीं की है। तनुश्री ने ये रिकॉर्ड बनाया है।

इसके पीछे तनुश्री के माता-पिता का हाथ है। पुरई के स्विमिंग कोच ओम कुमार झा ने खुद तीन साल में 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने सबसे कम उम्र का स्विमिंग कोच होने का भी रिकॉर्ड बनाया है।

तनुश्री जल्द 12 घंटे तैरने का रिकॉर्ड बनाएगी

तैराक तनुश्री का कहना है कि ये रिकॉर्ड बनाने के लिए उसने हर दिन 7-8 घंटे तैराकी कर प्रैक्टिस की है। गांव में सबसे पहले तैराक ईश्वर फिर चंद्रिका और अब तनुश्री ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आगे वो 12 घंटे लगातार तैरकर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी करेंगी।

पढ़ाई और प्रैक्टिस में बनाया संतुलन

तनुश्री ये जानती है कि स्पोर्ट में आगे बढ़ने के लिए जितनी जरूरी प्रैक्टिस है, उतनी ही जरूरी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए पढ़ाई भी है। इसीलिए उसने पढ़ाई और प्रैक्टिस में काफी अच्छा संतुलन बनाया है। कोच ओम ओझा ने बताया कि तनुश्री रोजाना सुबह 3.30 बजे उठकर तालाब आ जाती थी। सुबह 10-11 बजे तक तैलाब में तैरने की प्रैक्टिस करती है। इसके बाद स्कूल जाती है और वापस आकर घर में पढ़ाई पर भी ध्यान देती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button