राज्य समाचार

बीच सड़क आपस में भिड़े वर्दीधारी, ये था विवाद…

Spread the love

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों के बीच सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। कोर्ट में अपराधियों की पेशी के दौरान हुए विवाद ने सड़क पर बड़ा रूप ले लिया। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पुलिसकर्मियों को नियंत्रित किया।

विवाद का कारण
मारपीट करने वाले आरक्षक विष्णु चंद्रा और सुनील ठाकुर वर्तमान में पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। दो दिन पहले दोनों आरोपियों को जेल से अदालत में पेश करने ले गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, पेशी के दौरान विष्णु चंद्रा कोर्ट की बेंच पर सो गया और सुनील ने गवाही करवाई। इस बीच विष्णु चंद्रा की नींद खुलने पर उसने आरक्षक सुनील से सोने के कारण विवाद कर लिया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

विवाद के बाद विष्णु ने सुनील को फोन पर गाली दी। फोन पर भी दोनों का विवाद जारी रहा। कोर्ट से वापस आने के बाद, दोनों जेल चौक के पास पहुंचे और वहां उनके बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ-मुक्के चलाए।

वर्दीधारियों को आपस में लड़ता देख आसपास की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस विवाद के कारण जेल रोड में ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अलग किया और अपने साथ थाने ले गई।

थाने में भी जारी रहा विवाद
सिविल लाइन थाने की पुलिस के सामने भी दोनों पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर लात-मुक्के चलाए। मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।

इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठाए हैं और उच्च अधिकारियों द्वारा जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button