राज्य समाचार

ट्रक से टकराई एंबुलेंस, डॉक्टर और ड्रेसर की मौत, छह घायल

Spread the love

जगदलपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। शहर से 40 किमी दूर किलेपाल के पास गुरुवार की तड़के एक एंबुलेंस और ट्रक में हुई भिड़ंत में एंबुलेंस सवार डाक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया। एंबुलेंस में आठ लोग थे, अन्य छह घायल हैं। तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

किरंदुल परियोजना अस्पताल से रात में एक ब्रेन स्ट्रोक के मरीज को जगदलपुर रेफर किया गया था। रात करीब ढाई बजे एंबुलेंस से जगदलपुर के लिए निकले थे। सुबह करीब चार बजे किलेपाल के पास एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इससे एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

 

 

काफी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button