राज्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल का निधन

Spread the love

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माताजी बिंदेश्वरी बघेल अब इस दुनिया में नहीं रही। लंबी बीमारी के बाद आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मां बिदेश्वरी बघेल के अंतिम समय के वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मां की बेड के पास ही मौजूद थे।विशेषज्ञों की देखरेख में उनकी तबीयत में लगातार सुधार भी हो रहा था, लेकिन रविवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गयी, जिसके बाद डाक्टरों ने तुरंत उनकी आपात चिकित्सा शुरू की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल जी की पार्थिव देह को अभी रामकृष्ण अस्पताल से भिलाई 3 निवास ले जाया जाएगा।
शाम 7 बजे से भिलाई 3 स्थित निज निवास में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
अंतिम यात्रा 8 अगस्त को सुबह 11 बजे निज निवास भिलाई 3 से भिलाई 3 मुक्तिधाम जाएगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button