राज्य समाचार
नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल की सुविधाहुई शुरू
बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। केंद्र सरकार की यूएसओएफ और छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम गुंजेपर्ति में जियो मोबाइल टावर की सुविधा शुरू हो गई है।
इससे गुंजेपर्ति, पुजारीकांकेर, चिंगनपल्ली, नेलाकांकेर और कमलापुर के ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी है। मोबाइल टावर की स्थापना से क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, जिससे ग्रामीण अब देश-प्रदेश से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
वर्तमान में मोबाइल और इंटरनेट की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह कदम क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीणों ने इस सुविधा का स्वागत किया है, जो उनके दैनिक जीवन और आर्थिक गतिविधियों को आसान बनाएगी।
Live Cricket Info