राज्य समाचार

करोड़ों का एनीकट हुआ क्षतिग्रस्त,विधायक ने किया निरीक्षण और दिए सुधार के निर्देश

प्रबंधन ने कहा 2 दिन के अंदर शुरू हो जाएंगे सुधार के कार्य

सूरजपुर:-लगभग 3 वर्ष पूर्व 15 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुए महोरा एनीकट
में दरार आने से एनीकट की उपयोगिता और सुरक्षा खतरे में पड़ गई है इस बात की
जानकारी जब क्षेत्र के विधायक खेलसाय सिंह को लगी तो उन्होंने आज
प्रतिनिधिमंडल के साथ महोरा एनीकट का निरीक्षण किया और ईएंडएम को एनीकट के
सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि रामनगर-नयनपुर के मध्य 3 वर्ष पूर्व लगभग 15 करोड़ रुपए की
लागत से रेड़नदी पर एनीकट का निर्माण ग्राम महोरा के निकट किया गया था। मोहरा
एनीकट के निर्माण के बाद ही उसकी गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे
थे। हाल ही में पता चला कि एनीकट की टो वाल क्षतिग्रस्त हो गई है और जगह-जगह
दरारे आ गई हैं तो क्षेत्र के विधायक खेलसाय सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष
अश्वनी सिंह, कांग्रेसी नेता रमेश दनोदिया, नरेश राजवाड़े, सुनील अग्रवाल,
संजय डोशी, मनोज डालमिया, चंदन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ महोरा
पहुंचकर एनीकट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया की एनीकट की दीवारें जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई
हैं, दीवारों में दरार के बढ़ने से बांध का पानी कभी भी लोगों के लिए संकट का
कारण बन सकता है। एनीकट के गेट भी क्षतिग्रस्त होकर काम नहीं करने के कारण
एनीकट में जितना पानी संग्रहित होना चाहिए था उतना नहीं हो पा रहा है जिससे
उसकी उपयोगिता पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। इन सब से वाकिफ होने के बाद क्षेत्रीय
विधायक खेलसाय सिंह ने विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और संपूर्ण स्थिति से
अवगत कराते हुए एनीकट के सुधार हेतु निर्देश दिए। एनीकट प्रबंधन से जुड़े
ईएंडएम श्री खलखो ने दो दिवस के अंदर काम शुरू करने का आश्वासन दिया है

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button