राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजनांदगांव सड़क हादसे पर व्यक्त किया दुःख

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने राजनांदगांव हादसे पर दुःख व्यक्त की, और ट्वीट कर लिखा – राजनांदगांव के सिंगारपुर सड़क दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत दुःखद सूचना मिली, यह बेहद हृदयविदारक घटना है। ईश्वर सभी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। बता दें कि राजनांदगांव में खैरागढ़ रोड पर गुरुवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में व्यापारी परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए। हादसा तेज रफ्तार कार के पुलिया से टकराने के बाद हुआ। कार पुलिया से टकराकर पलट गई, जिसके बाद कार में आग लगी और व्यापारी परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट़्वीट कर शोक जताया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button