राज्य समाचार

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे समेत कई नेताओं से की मुलाकात

रायपुर- छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल दिल्‍ली के दौरे पर हैं। बघेल एक दिन पहले दिल्‍ली पहुंचे हैं, जहां उन्‍होंने पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात की है। दिल्‍ली में सीएम भूपेश ने कांग्रेस राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कोषाध्यक्ष अजय माकन से मुलाकात की। इस संदर्भ में सीएम भूपेश ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे जी से आज उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात हुई।

उन्होंने पांच राज्यों के चुनाव में अथक परिश्रम किया है। उनकी ऊर्जा हमारे लिए प्रेरणादायक है। मैंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के प्रति उन्हें एक बार और आश्वस्त किया। इससे पहले मुख्‍यमंत्री पार्टी की पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया बांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में कोषाध्यक्ष अजय माकन से सौजन्य भेंट की है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button