राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ : सरकार बनने के बाद तीन आईजी बन जायेंगे एडीजी

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही आइपीएस अधिकारियों के प्रमोशन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दिसंबर तक तीन आइपीएस का आइजी से एडीजी के पद पर प्रमोशन होना है। इसमें आइपीएस एसआरपी कल्लूरी, जीपी सिंह और हिमांशु गुप्ता का नाम है।
गृह विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि तीनों अधिकारियों का 30 दिसंबर तक प्रमोशन हो जाएगा। जीपी सिंह दुर्ग रेंज और हिमांशु गुप्ता सरगुजा रेंज के आईजी है। ऐसे में पदोन्न्ति के बाद पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव भी होगा।
पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद निशाने पर आईजी कल्लूरी रहेंगे। ऐसे में पदोन्न्ति में तीन की जगह दो आइपीएस के नाम पर भी मुहर लग सकती है। बस्तर में नक्सल आपरेशन और झीरम कांड को लेकर कांग्रेस नेताओं की कल्लूरी से नाराजगी है। कई मौके पर कल्लूरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को खुली चुनौती भी दी थी।
भूपेश और कल्लूरी के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि कल्लूरी ने भूपेश को किसी भी सीट पर चुनाव लड़कर जीतने की चुनौती भी दी थी। ऐसे में नई सरकार आने के बाद इन मुद्दों के तेज होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे आइपीएस अमित कुमार की वापसी का भी संकेत मिल रहा है। सीबीआई में पदस्थ अमित की प्रतिनियुक्ति पिछले साल ही पूरी हो गई थी, लेकिन कुछ मामलों में जांच अधिकारी होने के कारण अमित को रिलिव नहीं किया गया है।
प्रदेश में छह आइपीएस एडीजी के पद पर पदस्थ हैं। इसमें रवि सिन्हा और राजेश मिश्रा केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसके अलावा अशोक जूनेजा, टीजे लांगकुमेर, पवन देव और अस्र्णदेव गौतम राज्य में पदस्थ हैं।
तीन नए एडीजी आने के बाद कोटा छह का पूरा हो जाएगा। उच्च प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो एडीजी की पदोन्न्ति के साथ कामकाज में भी बदलाव आएगा। एडीजी इंटेलिजेंस अशोक जूनेजा और एडीजी सीआइडी अस्र्णदेव गौतम के कार्यभार को बदला जा सकता है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button