राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले में 118.24 करोड़ रूपए के 154 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Spread the love

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नहर विस्तारीकरण सहित विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर, 08 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर जिले के विकास के लिए 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री साय से उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप जिले के समग्र विकास के लिए विशेष अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री श्री साय ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन से पहले कर्मा मैदान परिसर में विधि-विधान से पूजा की और प्रदेश वासियो को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सासंद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में मछली पालन और उद्यान विभाग की हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामाग्री का वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता एवं जलाशय की नहर विस्तारीकरण के लिए 107 करोड़ 07 लाख 94 हजार रूपए की लागत से कुल 09 कार्यां का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 84 करोड़ 70 लाख 72 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की बोरोदाखुर्द जलाशय योजना का निर्माण कार्य, 13 करोड़ 94 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कवर्धा की सरोदा मध्यम जलाशय अंतर्गत अगरी माईनर का रिमाडलिंग एवं विस्तारीकरण कार्य, 6 करोड़ 10 लाख 69 हजार रूपए की लागत से भाटकुंडेरा (ठाठापुर) व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य, 1 करोड़ 59 लाख 60 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा की सोनझरी जलाशय योजना के आरबीसी एवं एलबीसी के नहर लायनिंग कार्य, 2 करोड़ 43 लाख 49 हजार रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला की सरईपतेरा व्यपवर्तन योजना के गेट सुधार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 97 लाख 27 हजार रूपए की लागत से छीरपानी मध्यम जलाशय अंतर्गत छीरपानी एवं निरीक्षण कुटीर का जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कार्य, 2 करोड़ 10 लाख 49 हजार रूपए की लागत से सुखानाला व्यपवर्तन का जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 43 हजार हजार रूपए की लागत से राजपुर व्यपवर्तन कार्य प्रारंभ से 5000 मीटर तक कार्य, 2 करोड़ 92 लाख 31 हजार रूपए की लागत से बेल्हरी जलाशय के शीर्ष कार्य एवं मुख्य नहर का मरम्मत, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य लंबाई 6200 मीटर के कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंडी मद अंतर्गत 11 करोड़ 03 लाख 22 हजार रूपए की लागत से 143 विकास कार्य और निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने 6.50-6.50 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत कल्याणपुर में दो सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button