अपराधराज्य समाचार

63 लाख के हीरों के साथ पकड़ा गया तस्कर

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गरियाबंद गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 34 बिना तराशे हीरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उड़ीसा के कालाहांडी निवासी आरोपी से करीब 63 लाख रुपये के हीरे बरामद हुए। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है, जांच जारी है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल ने बतलाया कि हीरे काफी बड़े हैं और 127 कैरेट के हैं और इससे पहले इतने बड़े हीरे कभी जप्त नहीं हो पाए हैं।

 

गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां हीरा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नहरगांव स्कूल के पास से आरोपी बंशी शेट्टी को पकड़ा, जो उड़ीसा के कालाहांडी का रहने वाला है। आरोपी के पास से 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 63 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई साइबर सेल और स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हीरा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button