राजनीतीराज्य समाचार

मंत्री मोहम्मद अकबर से ट्रांसपोर्टर्स के साथ शासकीय अधिवक्ताओं ने की मुलाकात

Spread the love

प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से यहाँ द रायपुर, बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। उन्होंने संघ के सदस्यों को उनकी ट्रकों को बस्तर क्षेत्र में लौह अयस्क का लदान (लोड) मिलने को लेकर हो रही दिक्कतों से परिवहन मंत्री को अवगत कराया।

परिवहन मंत्री से हुई चर्चा में द रायपुर, बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के सदस्यों ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में ट्रकों को लौह अयस्क का लोड मिलने को लेकर बस्तर परिवहन संघ के साथ हुये समझौते का पालन नहीं कराया जा रहा हैै। उन्होंने इस संबंध में हो रही दिक्कतों को दूर करने में सहयोग की मांग की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें यथासंभव पहल करने का आश्वासन दिया। द रायपुर, बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के प्रतिनिधि मण्डल में संरक्षक – जसप्रीत सिंह ढिल्लन, अध्यक्ष- सुखदेव सिंह सिद्धु, सचिव हरनीत सिंह सिद्धु, उपाध्यक्ष- जसविन्दर सिंह सिद्धु, मनिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष- दिवाकर अवस्थी सहित सर्वश्री दलविन्दर सिंह, भगवन्त सिंह, जगजीत सिंह, कुलजीत सिंह एवं कुलदीप सिंह आदि शामिल थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button