राज्य समाचार

गन्ने से लदा ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौके पर मौत

कवर्धा ।छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक हृदय विदारक हादसे की खबर सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दरगंवा में गन्ने से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक किसान की पहचान देवीचंद साहू के रूप में हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वह ट्रैक्टर में गन्ना लोड कर फैक्ट्री की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 1 बजे ग्राम दरगंवा के पास अचानक ट्रैक्टर संतुलन खो बैठा और पलट गया।

हादसे में देवीचंद साहू ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button