राज्य समाचार

कोरबा की प्रीति बनी सिविल जज, परीक्षा के परिणाम घोषित, देखें सभी चयनितों के नाम….

रायपुर/कोरबा–  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। साक्षात्कार के बाद जारी चयन सूची में कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता ,पब्लिक नोटरी राजेन्द्र कुमार पालीवाल की सुपुत्री व संघ की सदस्या प्रीति पालीवाल का भी व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 के पद पर चयन हुआ है। वे कोरबा जिला से एकमात्र चयनित अभ्यर्थी हैं। उन्हें बधाईयाँ मिल रही हैं।

बता दें कि है सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में वैकेंसी निकली थी। सिविल जज के लिए परीक्षा जून महीने 2023 में ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए।प्राप्त अंकों के आधार पर इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था। लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। जिसके अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर की ईशानी अवधिया ने किया टॉप

48 सिविल जजों के लिस्ट में रायपुर के डीडी नगर निवासी ईशानी अवधिया टॉपर रही। इसके अलावा टॉप टेन में अर्पिता गुप्ता, मानसी बिष्ट, मुस्कान शर्मा, पारुल साय, हिमांशी सर्राफ़, मिनी ठाकुर, रिद्धि, श्रुति और रिया चक्रवर्ती शामिल हैं। इन सभी को निरंतर बधाईयां मिल रही हैं।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button