राज्य समाचार

आईएएस रजत कुमार जनगणना निदेशक बनाये गये

Spread the love

रायपुर । समाज कल्याण विभाग के संचालक रजत कुमार सेंट्रल डेपुटेशन पर जनगणना निदेशक बनाए गए हैं। समाज कल्याण के अतिरिक्त ये उनके पास एडिश्नल चार्ज होगा। इससे पहले अगस्त महीने भारत सरकार ने राज्य के तत्कालीन पावर वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक व मौजूदा दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद को जनगणना निदेशक बनाया था। लेकिन तब की रमन सरकार ने उन्हें रिलीव नहीं किया। इसके तुरंत बाद आचार संहिता लग गयी। लिहजा भारत सरकार ने ये सिरे से छत्तीसगढ़ सरकार से पैनल मांगा था। जिसके बाद रजत कुमार के नाम पर मुहर लगा दी गयी। 2005 बैच के आईएएस रजत कुमार हाल में ही हावर्ड यूनिवर्सिटी से लौटे हैं। सोमवार को ही भारत सरकार ने उनकी अपाइंटमेंट का आदेश जारी किया था। जल्द ही रजत चार्ज लेकर सेंसस के ट्रेनिंग प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। उनका ये डिप्युटेशन तीन साल के लिए होगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button