राष्ट्रीय खबरें

लखनऊ: घर में आग लगने से 5 के मौत, CM योगी ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में घर में लगी आग की घटना में एक ही परिवार के पांच की मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सीएम योगी ने आदेश दिया है कि लखनऊ के कमिश्नर घटना की जांच करें और सात दिनों में घटना में किसी भी लापरवाही के लिए दोषियों की जिम्मेदारी तय करें।
राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरा नगर इलाके के मायावती कॉलोनी के पास राम विहार फेज 2 में सुबह लगभग 3 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। जब तक घर मे मौजूद लोगो में से किसी को पता चलता की उसके पहले ही एक मासूम बच्चे समेत हादसे में पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड एक दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इसके पहले ही सब कुछ जलकर खाक हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने सभी जले पांच लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button