राष्ट्रीय खबरें

फिर बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम, हफ़्ते में सातवीं बार बढ़ीं कीमतें

Spread the love

पेट्रोल की क़ीमत में मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है और डीज़ल की क़ीमत में 70 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

एक हफ़्ते में ये सातवीं बार पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़े हैं अब तक पेट्रोल-डीज़ल 4.80 रुपये/लीटर मंहगा हो चुका है.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दाम में हुई बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली में पेट्रोल की क़ीमत अब 99.41 से बढ़ कर 100.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है,जबकि डीजल की कीमत 90.77 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 91.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 85 पैसे और 75 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. अब, यहां लोगों को पेट्रोल के लिए 115.04 प्रति लीटर और डीजल के लिए 99.25 प्रति लीटर का भुगतान करना होगा.

हर राज्य में पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में मामूली अंतर होता है क्योंकि इनके दाम कई तरह के राज्य और केंद्र सरकार के करों के आधार पर तय होते हैं. राज्यों के ये कर अलग-अलग होते हैं. (bbc.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button