राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
मंत्रियों के विभाग में होगा बदलाव ! टीएस सिंहदेव को मिल सकती है ये जिम्मेदारी, जानिए किन-किन मिनिस्टर्स के बदल सकते हैं पोर्टफोलियो ?
रायपुर. संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद अब मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव की चर्चा चल रही है. सूत्रों के मुताबिक मोहन मरकाम के शपथ ग्रहण के बाद भूपेश मंत्रिमंडल के विभागों में बदलाव होने की संभावना है. कुछ मंत्रियों को नए विभागों का दायित्व सौंपा जा सकता है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जानकारी के मुताबिक इसमें उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा का जिम्मा दिया जा सकता है. ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग मिल सकता है. वहीं मोहन मरकाम को आदिम जाति कल्याण विभाग मिलने की संभावना है. रवींद्र चौबे से कृषि विभाग लेकर शिक्षा विभाग की जवादारी दी जा सकती है. शाम तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है.
Live Cricket Info
