करियर

मनरेगा में होगी 11 नए लोकपालों की भर्ती, जानिए आवेदन करने की अंतिम तिथि..

केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से ही स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

Spread the love

राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मनरेगा के अंतर्गत 11 नए लोकपालों की नियुक्ति की जाएगी। राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा प्रदेश के 11 जिलों बेमेतरा, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, सुकमा, सूरजपुर और मुंगेली में लोकपाल के एक-एक पद पर राज्य स्तरीय भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 22 अप्रैल 2022 तक, शाम पांच बजे तक अपना आवेदन बजह सकते है । आवेदक की आयु नियुक्ति के समय 66 वर्ष से कम होनी चाहिए।

लोकपाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन संबंधी प्रारूप, अर्हता एवं शर्तों की जानकारी वेबसाइट www.cgstate.gov.in और www.mgnrega.cg.nic.in पर अपलोड की गई है। केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक द्वारा भेजा गया आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button