राज्य समाचार

कोरबा में मिला हंसता हुआ सांप! फन पर बनी स्माइल इमोजी ने किया हैरान

कोरबा( ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अनोखा सांप मिला है, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है. कोरबा को प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा नागलोक माना जाता है, जहां सांपों की 50 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं

हाल ही में यहां एक ऐसा सांप देखा गया, जिसके फन (सिर का पिछला हिस्सा) पर हंसती हुई इमोजी जैसी आकृति बनी हुई है. इस अनोखे सांप को देखकर लोग हैरान हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सर्पमित्र जीतेंद्र सारथी ने इस सांप का रेस्क्यू किया था. उन्होंने बताया कि उन्हें भी पहले इसका पता नहीं था कि सांप के फन के पीछे हंसती हुई इमोजी जैसी आकृति है. सारथी के अनुसार यह एक भारतीय नाग है.

उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के सांपों के फन के पीछे आकृति बनी होती है, जो आमतौर पर अलग-अलग तरह की होती हैं लेकिन इस नाग के फन के पीछे बनी आकृति की संरचना थोड़ी अलग है, जो इसे हंसती हुई इमोजी की तरह दिखाती है. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सांप के फन पर बनी आकृति प्राकृतिक है और इसमें किसी भी तरह की कृत्रिमता नहीं है.

बहरहाल कोरबा में मिला यह हंसता हुआ सांप लोगों के बीच कौतूहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है. यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि कोरबा में सांपों की विविधता अद्भुत है और यहां प्रकृति के कई अनछुए रहस्य छिपे हुए हैं.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button