राज्य समाचार

सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रहण बना आय का जरिया

समूह की महिलाएं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ा रही कदम

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बलौदाबाजार (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार  प्लास्टिक मुक्त जिला के तहत ग्रामीण क्षेत्रों प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़कर स्व सहायता समूह की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक  संग्रहण आय का जरिया भी बन गया है।

सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल  के मार्गदर्शन में जिले के  विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुड़ेलिया, विकासखंड बलौदाबाजार के पनगांव  एवं विकासखंड कसडोल के देवरीकला में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का संचालन ग्राम पंचायत के द्वारा चयनित स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है। प्रत्येक विकासखंड में 4 क्लस्टर बनाया गया है और प्रत्येक क्लस्टर से समूह की दीदियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तक लाया जाता है। उसके पश्चात प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में कार्य कर रही स्वच्छता समूह की दीदी के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक की सफाई, क्रॉस या  बेलिंग मशीन में पंच कर रिसायकलर  या सीमेंट कंपनी को विक्रय के लिए तैयार किया जाता है। वर्तमान में देवरीकला प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट से 7 क्विंटन 25 किलो का पॉलिथीन पंच सीमेंट कंपनी को विक्रय किया गया जिससे 3800 रुपए समूह को प्राप्त हुआ।

बताया गया कि  सीमेंट सयंत्र और स्वयं सेवी संस्था गृहणी  के साथ प्लास्टिक वेस्ट खरीदने को लेकर एक अनुबंध हुआ  है।इस अनुबंध के तहत  समूह की महिलाओं द्वारा संग्रहित  प्लास्टिक वेस्ट को  कंपनी द्वारा क्रय किया जाता है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button