राज्य समाचार
लोक गायिका सीमा कौशिक ने थामा कांग्रेस का दामन
रायपुर। विधानसभा चुनाव के बाद जोगी कांग्रेस के नेताओं के पाला बदलने का दौर जारी है. इसी क्रम में लोक गायिका सीमा कौशिक ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी) का दामन छोड़ कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है.
सीमा कौशिक ने रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के सामने पार्टी की सदस्यता ली. बता दें कि कौशिक छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक गायिका हैं और उन्होंने विधानसभा चुनाव के वक्त जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ज्वॉइन की थी.
ज्ञात हो कि सीमा जोगी कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. वह फेमस छत्तीसगढ़ी गीत ‘टूरा नहीं जाने रे’ से प्रसिद्ध हुई थीं.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now