राज्य समाचार

सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा-छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए. सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा है कि निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. उनके साहस को सलाम करता हूं. नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.
आज नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में रूक रूक कर हो रही मुठभेड़ में सात वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं. नारायणपुर पुलिस ने दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं. वहीं पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव दंतेवाड़ा पुलिस को मिले हैं. इसकी पुष्टि पुलिस कप्तान गौरव राय ने की है. इससे पहले 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया था. 16 अप्रैल को कांकेर जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने टॉप कमांडर समेत 29 नक्सलियों को मारे थे. नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर 30 अप्रैल को तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे.10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button