15/04/2026

छत्तीसगढ़ के कैपिटल इनकम में हो रही वृद्धि : ओपी चौधरी

0

वित्त मंत्री ने सदन पटल पर रखा आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन के पटल पर रखा। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक प्रगति को उत्साहजनक बताया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय औसत से ज्यादा प्रदेश की GSDP ग्रोथ होने की बात कही है। आपको बता दें कि वित्त मंत्री 3 मार्च को बजट पेश करेंगे।

बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 को सदन में पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में उत्साह जनक आर्थिक प्रगति नजर आ रही है। प्रदेश की GSDP में ग्रोथ राष्ट्रीय औसत से ज्यादा हुआ है।  सकल राज्य घरेलू उत्पाद(GSDP 2023- 24) में 3 लाख 6 हजार 712 करोड़ था जो बढ़कर 2024- 25 में 3 लाख 29 हजार 752 करोड़ होना संभावित है।

छत्तीसगढ़ की कैपिटल इनकम में हो रही वृद्धि : ओपी चौधरी
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, यह गत वर्ष की तुलना में 7.51 प्रतिशत की वृद्धि है। कृषि क्षेत्र, उद्योग क्षेत्र,सेवा क्षेत्र में योगदान अधिक है, पर कैपिटल इनकम में भी छत्तीसगढ़ में वृद्धि हो रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में 9.37 % की वृद्धि दर है। जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय वृद्धि दर 8.66 % रही है। राष्ट्रीय औसत की तुलना में वृद्धि दर में बढ़ोतरी हुई है।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News