राज्य समाचार

युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान आत्महत्या

Spread the love

बिलासपुर। मंगला के संकटमोचन वाटिका कालोनी में रहने वाला युवक आनलाइन गेम में करीब 21 हजार रुपये हार गया। इसके बाद वह रुपये नहीं चुका पा रहा था। इसके दबाव के चलते युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल को जब्त कर लिया है। इसकी जांच से घटना का कारण स्पष्ट होगा।

सिविल लाइन टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि मंगला चौक के संकटमोचन वाटिका कालोनी में रहने वाले अमितेश चौबे(21) ने शनिवार की रात अपने घर में फांसी लगा ली। स्वजन ने उसे फांसी पर झूलते देखा। वे आनन-फानन में फंदा काटकर अमितेश को अस्पताल लेकर गए। वहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रात को ही इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में दी गई। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुबह पुलिस ने स्वजन और युवक के दोस्तों से पूछताछ की। इसमें पता चला है कि अमितेश मोबाइल पर आनलाइन गेम खेलता था। इसमें वह करीब 21 हजार रुपये हार गया था। उसके उपर रुपये चुकाने का दबाव था। आशंका है कि युवक ने इसी दबाव के चलते आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने युवक के मोबाइल को जब्त कर लिया है। इसकी जांच से घटना का कारण स्पष्ट होगा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button