राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें
VIDEO: रिश्वत के नोट मुंह में डालकर चबा गया पटवारी:रुपए उगलवाने के लिए कराई उल्टी कराने की कोशिश; लोकायुक्त ने दी थी दबिश
रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जाने के डर से एक पटवारी पांच-पांच सौ रुपए के 9 नोट मुंह में डालकर चबा गया। उसके मुंह से रुपए निकलवाने के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने पटवारी से उल्टी करवाने की कोशिश की, लेकिन उसने उल्टी नहीं की।
ये अनोखा मामला कटनी का है। लोकायुक्त इंस्पेक्टर कमल सिंह उइके ने बताया कि बड़खेड़ा गांव निवासी चंदन सिंह लोधी ने जबलपुर लोकायुक्त कार्यालय में 10 जुलाई को शिकायत की थी। उसने बताया कि उसके दादा की गांव में जमीन है। जिसका सीमांकन कराना है। सीमांकन करने के बदले में पटवारी गजेन्द्र सिंह पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

Live Cricket Info