राज्य समाचार

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में मार्कफेड का अफसर गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद पुलिस ने मार्कफेड में कार्यरत एक अफसर को गिरफ्तार किया है। मार्कफेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत आरोपित रामेश्वर ठाकुर पर घर में नौकरानी की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
राजेंद्रनगर पुलिस ने आरोपित अफसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मार्कफेड के असिस्टेंट मैनेजर के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी मैनेजर रामेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार गया। रामेश्वर ठाकुर के खिलाफ उसके घर पर काम करने वाली महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था।
इस संबंध में राजेंद्र नगर थाने में धारा 354 और पास्को एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपित अफसर घर पर काम करने वाली महिला की नाबालिग लड़की को बुरी नीयत से छूता था। बच्ची ने अपनी मां को यह बात बताई। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने पुलिस के सामने बयान में आरोपित की करतूतों को उजाकर किया।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button